फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11 सूत्रीय मांगों को लेकर पारित किए प्रस्ताव

11 सूत्रीय मांगों को लेकर पारित किए प्रस्ताव

Mon, 16 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
11 सूत्रीय मांगों को लेकर पारित किए प्रस्ताव
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की बैठक में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। महासंघ ने केंद्र व राज्य सरकार से आशा कार्यकत्रियों को दिए जाने वाले मानदेय की व्यवस्था को खत्म करने और उन्हें 18 हजार रुपये मासिक वेतन देने की मांग की। प्रस्ताव में आशा सुपरवाइजर के लिए 24 हजार रुपये वेतनमान की मांग भी की गई है। महासंघ ने लंबित प्रकरणों के समाधान होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है। रविवार को टीएचडीसी परिसर में महासंघ की बैठक हुई, जिसमें 12 राज्यों की आशा कार्यकत्रियों ने शिरकत की। इस अवसर पर विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।
इसमें आशाओं को मानदेय के स्थान पर वेतनमान लागू करने, वृद्धावस्था पेंशन व्यवस्था, आईपीएफ व्यवस्था, पांच लाख रुपये दुर्घटना बीमा, सेवानिवृत्त पॉलिसी बनानेे तक आशा कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट की स्थिति में पांच लाख रुपये देने, प्रमोशन का प्रावधान, शिक्षित आशा कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिलाकर एएनएम पद पर पदोन्नति देने, डिग्रीधारक आशा कार्यकत्री को प्रमोट कर आशा सुपरवाइजर बनाने, वर्ष में दो यूनिफार्म की व्यवस्था, चिकित्सालयों में आशाओं का सम्मान सुनिश्चित करने, सरकारी यात्रा पर भत्ते का प्रावधान, सामाजिक सुरक्षा आदि बिंदुओं को शामिल किया गया है। इस अवसर पर महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकजनी नायक, महामंत्री हेमलता, उपाध्यक्ष आरती थापा, ललितेश मिश्र,भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय प्रभारी सुरेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


पंकजनी बनी महासंघ की अध्यक्ष
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के चुनाव में उड़ीसा की पंकजनी नायक को राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की हेमलता को राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया। रविवार को टीएचडीसी परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से महासंघ के चुनाव संपन्न कराए गए। इसके बाद महासंघ की ओर से चुने गए पदाधिकारियों के नामों की विधिवत घोषणा की गई, जिसमें उत्तराखंड की आरती थापा और बिहार की इंदू झा को उपाध्यक्ष, कर्नाटक की विजय लक्ष्मी व राजस्थान की सुशीला देवी को मंत्री, मध्यप्रदेश की सुमन पटेल को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में छत्तीसगढ़ की इंदिरा जांगडे, गुजरात की निर्मला आर पटेल, हिमाचल की कमलेश कुमारी, केरल की आशा कोल, हरियाणा की सीमा शामिल हैं। पदेन सदस्य के तौर पर उड़ीसा की ममता दास व उत्तराखंड की ललितेश विश्वकर्मा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed