{"_id":"5ad3b8264f1c1b05418b4a72","slug":"152382468112-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में शौच को गया हरियाणा का यात्री लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में शौच को गया हरियाणा का यात्री लापता
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
नीलकंठ शिव मंदिर के दर्शन कर वापस हरियाणा लौट रहा एक परिवार रायवाला स्थित सत्यनारायण मंदिर के समीप रुका। इसी बीच परिवार में शामिल एक व्यक्ति शौच के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के जंगल में चला गया। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोतीचूर रेंज के वनकर्मियों की सहायता से जंगल में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
रायवाला पुलिस के मुताबिक रविवार को हरियाणा स्थित पलवल से एक परिवार नीलकंठ दर्शन के लिए पहुंचा था। दर्शन के बाद परिवार वापस लौट रहा था। शाम करीब चार बजे कार सवार परिवार के सदस्य नेशनल हाईवे पर सत्य नारायण मंदिर के समीप कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान परिवार के सदस्य टेक चंद (56) पुत्र यादराम जंगल में शौच के लिए जंगल में चले गए। करीब दो घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने अनहोनी आशंका के मद्देनजर रायवाला पुलिस का सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मोतीचूर रेंज के वनकर्मियों के माध्यम से टेक चंद को जंगल में तलाश किया, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने टेक चंद के गुलदार का निवाला बनने का आशंका जताई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय भारती ने बताया कि टेक चंद की तलाश की जा रही है। बताया कि प्रथम दृष्ट्या उनके गुलदार का निवाला बनना प्रतीत हो रहा है। बताया कि परिवार नीलकंठ दर्शन करने के बाद वापस हरियाणा लौट रहा था।