{"_id":"5ad3b73c4f1c1b3c0a8b4c6c","slug":"152382444712-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से देहात तक एटीएम खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से देहात तक एटीएम खाली
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
पछवादून और जौनसार बावर में रविवार को अधिकांश एटीएम में कैश न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रुपयों के लिए लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। आरबीआई की चेस्ट से पैसा न आने और कई छुट्टियां होने के चलते एटीएम में कई दिनों से पैसा नहीं है। हालांकि सोमवार को आरबीआई की चेस्ट से पैसा आने पर लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
रविवार को पछवादून के विकासनगर, डाकपत्थर, सेलाकुई, हर्बटपुर, सहसपुर, हरिपुर और जौनसार बावर में चकराता, त्यूनी, कालसी, अटाल, साहिया आदि जगहों पर एसबीआई, पीएनबी समेत सभी निजी और सरकारी बैंकों के एटीएम नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एटीएम में पैसा लेने पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। रोजमर्रा की खरीदारी पर भी इससे असर पड़ा। वहीं, जौनसाल के मुख्य पर्व बिस्सू पर्व पर लोगों को कैश न मिलने से परेशानी उठानी पड़ी।