फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजकीय शिक्षक संघ ने कोटिकरण सहित समस्याओं पर पर जताया आक्रोश

राजकीय शिक्षक संघ ने कोटिकरण सहित समस्याओं पर पर जताया आक्रोश

Fri, 13 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ ने कोटिकरण सहित समस्याओं पर पर जताया आक्रोश
श्रीनगर। राजकीय शिक्षक संघ ने कोटिकरण में अनियमितता, अवशेष धन राशि का भुगतान व पदोन्नति सहित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान न होने पर आक्रोश जताया है। संगठन ने विद्यालयों के कोटिकरण में अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विद्यालयों से कोटिकरण प्रपत्र भरकर भेजे गए थे, लेकिन अधिकारी स्तर पर इन विद्यालयों को मनमाने अंक दिए जाने से विद्यालयों की श्रेणियों में परिवर्तन किया जा रहा है, जिससे वर्षों से दुर्गम विद्यालयों में सेवा दे रहे शिक्षकों के साथ अन्याय होने की संभावना बढ़ गई है। मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने मांग की है कि सुगम दुर्गम निर्धारण के लिए जो समिति गठित की गई है उसमें संगठन के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए। ताकि सुगम दुर्गम का सही निर्धारण हो सके। कहा कि शासन की ओर से कोटिकरण की मात्र दो श्रेणियां निर्धारित की गई है, जिससे कोटिकरण का सही मूल्यांकन किया जाना संभव नही है। सुझाव दिया कि शिक्षकों को कोटिकरण का सही लाभ दिए जाने व उसकी व्यवहारिकता के लिए इसे छह श्रेणियों में बांटा जाना चाहिए। संगठन ने प्रवक्ता पदोन्नति सूची और कांउसिलिंग तिथि निर्धारित न किए जाने पर भी आक्रोश जताया। संगठन ने शिक्षकों को वेतन भत्ते और अवशेष धनराशि का भुगतान किए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed