फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्रों को याददाश्त बढ़ाने के सिखाए गुर

छात्रों को याददाश्त बढ़ाने के सिखाए गुर

Thu, 12 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को याददाश्त बढ़ाने के सिखाए गुर
ब्यूरो/अमर उजाला/मुनिकीरेती।
विज्ञापन

ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की ओर से बुधवार को आयोजित कार्यशाला में मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव ने छात्र-छात्राओं को याददाश्त बढ़ाने के गुर सिखाए। मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव ने छात्र-छात्राओं को बड़ी से बड़ी संख्या, आंकड़े व अनगिनत नामों को चंद सेकेंड में याद करने की विधि बताई। इसके अलावा मेमोरी टेक्निक से जुड़े विभिन्न पहलुओं की तकनीकि जानकारी दी। प्रतीक ने बताया कि मनुष्य के दिमाग में बड़ी से बड़ी संख्या व पुरानी से पुरानी बातों को उम्रभर याद रखने की क्षमता है। जिसे तकनीकि मदद से हर कोई अपनी मेमोरी में सुरक्षित रख सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह तकनीकि परीक्षाओं में मददगार साबित हो सकती है। बशर्ते इसके लिए दिमाग को एकाग्रचित रखा जाए। संस्थान के अध्यक्ष मोहित कुमार धस्माना ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की बौद्धिक क्षमता को बढ़ाना है। इस अवसर पर भरत सिंह तोमर, राजुल दत्त, प्रमोद उनियाल, डॉ. राजेश मनचंदा, नरेंद्र पंवार, विकास गैरोला, सचिन गर्ग, मनमोहन लखेड़ा, देवप्रिय दास, मुकेश शर्मा, अनिल रणाकोटी, नवीन द्विवेदी, अपूर्व त्रिवेदी, आम्रपाली, आलोक कुमार, नितिका अरोड़ा, गीता कैंतुरा, हेमलता गुप्ता, नुपुर रैना, हरमीत कौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed