{"_id":"5ace70504f1c1b3a3d8b4a3a","slug":"152347861211-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभागियों ने रैंप पर बिखेरे अदाओं के जलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभागियों ने रैंप पर बिखेरे अदाओं के जलवे
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मिस्टर एंड मिस ऋषिकेश 2018 के चयन के लिए बुधवार को एक होटल में ऑडिशन आयोजित किया गया। जिसमें शहर और समीपवर्ती इलाकों के 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 25 प्रतिभागियों का चयन किया गया है।
दून मार्ग स्थित एक होटल में ब्राइड एक्वायर प्रोडक्शन हाउस की ओर से मिस्टर एंड मिस ऋषिकेश के चयन के लिए ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 75 प्रतिभागियों रैंप पर डांस, सिंगिंग, एक्टिंग, रैंप वॉक, कैट वॉक आदि के जलवे दिखाए। प्रोडक्शन की मॉडल सोनाली सिंह ने बताया कि ऋषिकेश टैलेंट सर्च के तहत मिस्टर एंड मिस ऋषिकेश लिए ऑडिशन आयोजित किया गया। आयोजक दीक्षा रावत ने बताया कि ऑडिशन में 75 प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने 25 प्रतिभागियों का चयन किया है। निर्णायक मंडल में किरन रावत, अक्षय चौधरी, अंकित राजपूत, सूफी सबरीर, दिप्ती शामिल थे। अगले चरण का ऑडिशन 20 अप्रैल को होगा। इसके बाद अगले माह मई प्रथम सप्ताह में ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा। जिसमें मिस्टर एंड मिस ऋषिकेश चुने जाएंगे। इस मौके पर प्रोडक्शन हाउस के निर्देशक ऋषभ मोघा, शिवम भंडारी, पूर्णिमा भाकुनी, अंकित कैंतुरा, उदय सिंह रावत, उमंग गांधी, प्रेमदत्त, जितेंद्र पाल पाठी आदि मौजूद रहे।