{"_id":"5ace704f4f1c1b603e8b4bde","slug":"15234786102-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन ग्राम टोंगिया, सतीवाला में घुसे जंगली हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन ग्राम टोंगिया, सतीवाला में घुसे जंगली हाथी
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
जंगली हाथियों का झुंड लगातार वन ग्राम टोंगिया, सत्तीवाला में तैयार खड़ी गेहूं और गन्ने की फसल को निशाना बना रहा है। वन विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।
लच्छीवाला वन रेंज के वनग्राम टोंगिया, सत्तीवाला में मंगलवार देर रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के आबादी में घूमने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। इसके बाद हाथियों ने कई किसानों की गेहूं और गन्ने की फसल रौंद डाली। हाथियों का झुंड अब तक विजयपाल, प्रेम सिंह, रवि पाल मदनलाल, सुशील समेत कई किसानों की गेहूं और चारे की फसल को नुकसान पहुंचा चुका है। ग्रामीण मदन लाल ने कहा कि हाथियों के झुंड की आमद से जान माल का भय बना हुआ है। ग्रामीण प्रीतम वर्मा, मनीष वर्मा, नरेश वर्मा आदि ने वन विभाग से समस्या के स्थाई निदान की मांग की है। लच्छीवाला रेंजर घनानन्द उनियाल ने कहा कि विभागीय गश्ती दल हाथियों को खदेड़ने का काम कर रहा है। जल्द हाथियों के आमद वाले इलाकों में खाई खोदने का काम किया जाएगा।