{"_id":"5ace6f594f1c1b573e8b4a7b","slug":"152347836415-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी रही अव्वल
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
पीजी ऑटोनामस कॉलेज में वाणिज्य संकाय परिषद के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को वाद-विवाद व क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। सोशल मीडिया का युवाओं पर प्रभाव विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी भाटिया पहले, साक्षी पांडे दूसरे और निधि सजवाण तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि क्विज प्रतियोगिता में फिलिप कोटलर टीम प्रथम, एफडब्ल्यू टेलर द्वितीय और एडम स्मिथ टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. कल्पना पंत, डॉ. डीएस मेहरा, डॉ. भरत सिंह, डॉ. आरके उभान, डॉ. वीएन गुप्ता, शिल्पा भाटिया, हर्ष कुमार, अंकित राणा, प्रशांत कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
निबंध में मनीष और भाषण में नीरू अव्वल
पीजी ऑटोनामस कॉलेज में बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय स्थित जंतु विज्ञान विभाग में परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में निबंध में मनीष और तात्कालिक भाषण में नीरू ने बाजी मारी। प्रतियोगिता की संयोजक ऋतु कश्यप ने बताया कि छात्र-छात्राओं में शिक्षा के स्तर को प्रतियोगिता के माध्यम से बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें निबंध में मनीष वर्मा प्रथम, अद्रिजा अग्निहोत्री द्वितीय व अंजू लिंगवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में मनीष वर्मा पहले, अभय तिवारी दूसरे और काजल भंडारी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा समसामयिक विषयों पर तात्कालिक भाषण में नीरू शर्मा प्रथम, प्रिया प्रजापति द्वितीय और दीक्षा भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अनीता रावत, डॉ. कुलदीप सिंह नेगी, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अखिलेश कुकरेती, उमा पैन्यूली, अंकिता मौर्य, डॉ. डीएम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।