{"_id":"5ace41924f1c1b693d8b48ca","slug":"152346664511-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांह में काला फीता बांध जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांह में काला फीता बांध जताया विरोध
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन ने बांह में काला फीता बांध विरोध जताया। टेक्नीशियन कैडर पुनर्गठन सहित अन्य मांगों के लिए आंदोलित हैं।
बेस अस्पताल में कार्यरत 4 लैब टेक्नीशियन कैडर पुनर्गठन सहित कई अन्य मांगों के लिए लंबे समय से आंदोलित हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि विभाग व शासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। कहा कि 15 अप्रैल तक काला फीता बांध कर विरोध जताया जाएगा। इसके बाद भी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो 16 अप्रैल को सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेकर महानिदेशालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध जताने वालों में विनोद चमोली, प्रमोद रावत व नीरू रावत शामिल थे।