फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसडीएम ने लामबगड़ सुधारीकरण कार्य में पाई खामियां

एसडीएम ने लामबगड़ सुधारीकरण कार्य में पाई खामियां

Mon, 09 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने लामबगड़ सुधारीकरण कार्य में पाई खामियां

विज्ञापन
जोशीमठ। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने सोमवार को बदरीनाथ हाईवे के लामबगड़ भूस्खलन जोन में चल रहे सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। एसडीएम को निर्माण कार्य में कई खामियां मिलीं। उन्होंने कार्यदायी संस्था मेकाफेरी कंपनी के अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए।

सोमवार को सुबह ग्यारह बजे एसडीएम योगेंद्र सिंह लामबगड़ में सुधारीकरण कार्य देखने पहुंचे। यहां अलकनंदा साइड से सुधारीकरण कार्य हो रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सुरक्षा दीवार निर्माण में पत्थरों की जगह मिट्टी भरान किया जा रहा है। सुरक्षा दीवार का निर्माण भी मानक के अनुरूप नहीं हो रहा था। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि लामबगड़ में सुधारीकरण कार्य की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed