{"_id":"5acb99b74f1c1bec6b8b4941","slug":"152329260319-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से तलोंजा गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल से तलोंजा गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील के तलोंजा गांव में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से एक साल से गांव में रह रहे 20 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण दो किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पीने का पानी लाने को मजबूर हैं।
ग्राम प्रधान रेखा देवी, मनवीर सिंह कुंवर, रणजीत सिंह बिष्ट अदि ने बताया कि जल संस्थान की लापरवाही से एक वर्ष से सनगढ़-तलोंजा पेयजल योजना क्षतिग्रस्त पड़ी है। कई बार बीडीसी बैठकों, तहसील दिवस के माध्यम से शासन-प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन पेयजल योजना की मरम्मत नहीं की गई। ऐेसे में गांव में रह रहे 20 परिवारों के 150 से अधिक आबादी को और पालतू मवेशियों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। दूसरी ओर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि सनगढ़-तलोंजा क्षतिग्रस्त पेयजल योजना का आगणन तैयार कर दिया गया है। जल्द लाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
नगर में पेयजल संकट के आसार
गौचर। बिजली के बिल का भुगतान नहीं होने से नगर के भट्टनगर के समीप अलकनंदा नदी पर बनी लिफ्ट पेयजल योजना पर संकट आ गया है। ऊर्जा निगम ने जल संस्थान को भुगतान करने का नोटिस जारी किया है। समय पर बिल का भुगतान न होने पर लिफ्ट पंप के कनेक्शन कटने से नगर में पेयजल संकट हो जाएगा। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता इंद्र सिंह ने बताया कि नगर में बनी लिफ्ट पेयजल योजना का जल संस्थान पर 15 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि बिल का भुगतान शासन स्तर से होता है, जिसके लिए उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर दिया है।