{"_id":"5acb99b54f1c1bc66b8b4947","slug":"152329260110-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने गौचर में कार्यालयों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने गौचर में कार्यालयों का किया निरीक्षण
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। एसडीएम कर्णप्रयाग जीआर बिनवाल ने आदर्श विद्यालय, नगर पालिका कार्यालय और बसंतपुर (शैल) में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने विभागीय कर्मचारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
एसडीएम जीआर बिनवाल ने राजकीय आदर्श विद्यालय का निरीक्षण कर मिड-डे मील का जायजा लिया। विद्यालय में ई-लर्निंग स्मार्ट क्लास के लिए ओवर हैड प्रोजेक्टर आदि सामान उपलब्ध होने के बावजूद इन उपकरणों को न लगाने पर नाराजगी जताई। एसडीएम ने शीघ्र इन उपकरणों को लगाने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य और स्टाफ को दिए। बसंतपुर (शैल) में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। पालिका कार्यालय में उचित सफाई और साज-सज्जा व्यवस्था न होने पर एसडीएम ने पालिका कर्मियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजस्व उप निरीक्षक जगदीश चंद्र ओलिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।