{"_id":"5aca7cc04f1c1b556b8b47e8","slug":"15232196528-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंजामं ने फूंका रुद्रप्रयाग प्रशासन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंजामं ने फूंका रुद्रप्रयाग प्रशासन का पुतला
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी पर अगस्त्यमुनि की घटना के विरोध में रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। मंच का आरोप है कि अगस्त्यमुनि में जिला प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई की है। वहीं, कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं पर दर्ज किए गए मुकदमों को झूठा बताते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की।
मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर तोमर का आरोप है कि बीते दिनों रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लड़की का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में सड़क पर उतरे लोगों के खिलाफ ही केस दर्ज कर उन्हें जेल में भेजा गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से रुद्रप्रयाग के डीएम का तबादला करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द ही मांगें नहीं मानी गईं तो कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। मौके पर नीरज सहरावत, गोविंद चौहान, शरद तोमर, नीटू शर्मा, संकेत गंगवार, दिनेश चौधरी, विपिन बिजल्वाण, राजू बड़थ्वाल, दीपक, मनोज, कुनाल आदि शामिल थे।