फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए गाडूघड़ी के दर्शन

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए गाडूघड़ी के दर्शन

Mon, 09 Apr 2018 02:03 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए गाडूघड़ी के दर्शन
ब्यूरो/ऋषिकेश। भगवान बदरीनाथ के तेल कलश गाडू घड़ा के दर्शन के लिए रविवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गाडू घड़ा के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की चेला चैतराम धर्मशाला में रविवार को ब्रह्ममुहूर्त से श्रद्धालुओं ने गाडू घड़ा के दर्शन किए। अभिषेक-पूजन के बाद शुरू हुआ गाडू घड़ा दर्शन का सिलसिला शाम करीब चार बजे तक चला। इस अवसर पर बीकेटीसी की ओर से आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं को भगवान बदरीनाथ का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे धर्मशाला से बाजे-गाजे के साथ गाडू घड़ा यात्रा रवाना हुई और मुनिकीरेती स्थित प्राचीन श्री शत्रुघ्न मंदिर पहुंची। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर धर्मयात्रा का स्वागत किया और गाडू घड़ा के दर्शन किए। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की ओर से बताया गया कि यहां रात्रि विश्राम के बाद धार्मिक यात्रा सोमवार को गंतव्य के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष राकेश डिमरी, संरक्षक बसंत लाल डिमरी, आशुतोष डिमरी, ज्योतिष, सुरेश डिमरी, प्रशांत, सुशील, हरिश्चंद्र, कमलेश्वर प्रसाद, अनिल डिमरी, कृति भट्ट, कुसुम कंडवाल, कविता शाह, कपिल गुप्ता, केके सिंघल, संजय शास्त्री, सरोज डिमरी, भगतराम कोठारी, दिनेश सती, ज्ञान सिंह नेगी, देवेंद्र दत्त सकलानी, अनीता ममगाईं, मनीष डिमरी, शंभू पासवान, इंद्रकुमार गोदवानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed