{"_id":"5aca7cb54f1c1bcf6a8b47b8","slug":"152321964113-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतीय सांस्कृति एंव जनकल्याण समिति का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतीय सांस्कृति एंव जनकल्याण समिति का
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर।
पर्वतीय सांस्कृतिक एवं जन कल्याण समिति, मालवीयनगर का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। धात लोक कला केंद्र के कलाकारों ने लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां से दर्शकों का मन मोहा।
रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का अतिथि दिनेश चंद उपाध्याय, विपिन पाटनी, अजय बहुगुणा, आरएस भंडारी और रविंद्र राणा ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। धात लोक कला केंद्र के सदस्यों ने रीता भंडारी के निर्देशन में देवभूमि की गौरवशाली संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुुतियां दी। टीम ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी गीत, समूह गीत व नृत्य के साथ ही नृत्य नाटिकाओं से दर्शकों का मन मोहा। हास्य कवि नरेंद्र रयाल, सत्येंद्र चौहान ने हास्य रचनाओं से दर्शकों को खूब हंसाया। संस्था के सांस्कृतिक सचिव प्रेम सिंह नेगी ने उत्तराखंड की प्राचीन संस्कृति, प्रचलित लोकगीतों, लोक नृत्यों से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पीपी भदूला, सचिव बीके नेगी, केसी जोशी, चंदन सिंह, भगत सिंह नेगी, सतीश लाल शाह, आरके नौटियाल, युद्धवीर सिंह, केडी जोशी, एमएस शाही, सूबेदार लक्ष्मण सिंह, वासु नेगी, एएस तड़ियाल, गुलाब सिंह आदि मौजूद थे।