फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहली बार गांव पहुंची बस, झूमे ग्रामीण

पहली बार गांव पहुंची बस, झूमे ग्रामीण

Sun, 08 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पहली बार गांव पहुंची बस, झूमे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के धोईरा, कुनैन गांव में शनिवार को पहली बार बस पहुंची तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने ढोल-दमाऊ की थाप पर नृत्य कर जश्न मनाया। बस में मौजूद यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

शनिवार को पहली बार गांव में बस पहुंचने पर दिनभर उत्साह का माहौल रहा। दोनों गांव में करीब 150 परिवार निवास करते हैं। खत स्याणा पूरण सिंह, सादिक राम डिमरी, कुंवर सिंह, हरजीत राणा, सुरेंद्र रावत, नरेंद्र रावत आदि का कहना है कि गांव में पहली बार बस के पहुंचने के बाद अब उनके गांव भी जमान के साथ विकास की दौड़ लगा सकेंगे। छात्रों को पैदल ही स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों कहा कि अब तक यह गांव सड़क सुविधा से महरूम था। लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए 10 किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती थी। बता दें कि आठ वर्ष पूर्व गांव के लिए सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया था। जो शनिवार को पूरा हो सका। इस मौके पर ग्रामीणों ने लोनिवि (पीएमजीएसवाई) कालसी के एसडीओ बीएन गोदियाल और जेई निरंजन डोभाल का भी स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed