{"_id":"5ac7d6f24f1c1bd3618b5d06","slug":"15230461359-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलभ को सौंपा हेंवल घाटी की स्वच्छता का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलभ को सौंपा हेंवल घाटी की स्वच्छता का जिम्मा
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश । कैंप रिसार्ट्स एसोसिएशन की ओर से कूड़ा कचरा उठाने की जिम्मेदारी स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन को सौंपी गई है। इससे रिसार्ट्स व बीच कैंपों से निकलने वाली गंदगी, कचरे के निस्तारण की व्यवस्था होने से हेंवल घाटी और भी स्वच्छ और सुंदर नजर आएगी। शुक्रवार को रिसार्ट्स और कैंपों से डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन के लिए आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राणा ने कूड़ा वाहन को विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बताया कि हेंवल घाटी में तमाम रिसार्ट्स और बीच कैंपों से डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन का कार्य स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। इसके लिए एसोसिएशन ने फाउंडेशन से पांच साल का करार किया है। कहा कि लाखों पर्यटक हेंवल घाटी में ठहरने व राफ्टिंग करने के लिए आते हैं। ऐसे में प्रतिदिन एकत्रित होने वाले कूड़े कचरे का सही ढंग से निस्तारण जरूरी है। एसोसिएशन की ओर से यह पहल सराहनीय है।
फाउंडेशन के डायरेक्टर विजयशंकर राय व प्रभारी अनूप कोठियाल ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी पर संस्था खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी। बताया कि फाउंडेशन प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता को लेकर संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर दीपक बडोनी, अरविंद नेगी, गजेंद्र रावत, अतुल ध्यानी, कल्याण सिंह, मनोज रावत, संदीप राणा, प्रदीप भंडारी, दीपक बिष्ट, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र खोलिया, दिनेश शास्त्री आदि मौजूद थे।