{"_id":"5ac7d6ef4f1c1bc7618b5e6f","slug":"152304613119-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी के बावजूद बीटीसी से नहीं हटाए खोखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी के बावजूद बीटीसी से नहीं हटाए खोखे
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड (बीटीसी) में जमे खोखा संचालकों पर नगर पालिका प्रशासन की चेतावनी बेअसर नजर आ रही है। शुक्रवार को भी खोखा व्यापारी कंपाउंड से नहीं हटे। हालांकि, प्रशासन के स्तर पर भी अभी तक खोखों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नगर पालिका प्रशासन ने बीते बृहस्पतिवार को कैंपस में लाउड स्पीकर से चेतावनी जारी कर खोखा संचालकों को बीटीसी परिसर से हटने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद शुक्रवार को खोखा संचालक कंपाउंड में वर्कशॉप, बॉडी मेकिंग, चाय आदि की दुकानें संचालित चलाते नजर आए।
अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अपर आयुक्त गढ़वाल के निर्देश पर कैंपस में मुनादी कर दी गई है। बावजूद खोखा संचालक नहीं हट रहे हैं, तो इस बाबत उच्चाधिकारियों से निर्देश प्राप्त होते ही उन्हें हटाया जाएगा। गौरतलब है बीते 19 मार्च को अपर आयुक्त गढ़वाल हरक सिंह रावत ने चारधाम यात्रा बीटीसी का निरीक्षण किया था। इस दौरान वह कैंपस के चारों ओर पसरे अतिक्रमण को देखकर बिफर गए थे। उन्होंने एसडीएम और नगर पालिका प्रशासन को खोखा संचालकों को कंपाउंड से हटाने के निर्देश दिए थे।
एसोसिएशन ने विस अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
ऋषिकेश । संयुक्त खोखा व्यापारी कल्याण एसोसिएशन ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से चारधाम यात्रा बस अड्डे पर खोखों को नहीं हटाने की गुुहार लगाई है। शुक्रवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष रुकम पोखरियाल के नेतृत्व में खोखा व्यापारियों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पूर्व में खोखा संचालकों को नगर पालिका द्वारा यह भरोसा दिया गया था कि सभी को दुकानें बनाकर दी जाएंगी, तहसील प्रशासन व नगर पालिका द्वारा सर्वे कर एक सूची खोखा संचालकों की तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि जब तक नगर पालिका खोखा संचालकों को दुकानें बनाकर नहीं दे या अन्यत्र विस्थापित नहीं करती, तब तक उन्हें परिसर में रोजगार करने दिया जाए। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि खोखा संचालकों की हरसंभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर हरि सिंह रांगड़, जीतू मुखर्जी, नंदकिशोर जाटव, चरनजीत सिंह, राघव सिंह, हीरामणि, नरेंद्र सिंह, भारत सिंह, मनोज जाटव, जसवंत वर्मा आदि मौजूद थे।