{"_id":"5ac7d6ed4f1c1bdc618b5fef","slug":"152304612911-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनौतीपूर्ण सफर तय कर ऋषिकेश पहुंचे सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनौतीपूर्ण सफर तय कर ऋषिकेश पहुंचे सैनिक
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। सेना की सभी रैंकों में साहस बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित गरुड़ व्हाइट वाटर राफ्टिंग अभियान शुक्रवार को नगर में संपन्न हो गया। अभियान में शामिल सैनिक रुद्रप्रयाग से राफ्टिंग करते हुए ऋषिकेश स्थित बैराज पहुंचे। यहां अभियान में शामिल सैनिक दल को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को बैराज में आयोजित गरुड़ व्हाइट वाटर राफ्टिंग अभियान के समापन अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैनिकों के बैराज पहुंचने पर ब्रिगेडियर जीवीएस रेड्डी ने अभियान का समापन किया। बताया कि गरुड़ तोपखाना बिग्रेड की ओर से बीते तीन अप्रैल को चार दिवसीय राफ्टिंग अभियान की शुरुआत अलकनंदा और भागीरथी नदी के संगम रुद्रप्रयाग से की गई थी।
अभियान में शामिल सैनिकों का दल करीब 135 किलोमीटर के गंगा में चुनौतीपूर्ण लहरों के सफर को पार कर शुक्रवार को बैराज पहुंचा। बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सेना के सभी रैंकों में साहस की भावना को बढ़ाना है। बिग्रेडियर जीवीएस रेड्डी ने अभियान की समाप्ति पर सैनिकों को ट्रॉफी आदि भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर अभियान दल के कैप्टन सचिन राठौड़, कैप्टन नेहा सेंगर, राहुल यादव, सोना राम, हरीश पाल, जोगेश, मस्सा सिंह, केएन दवैया, मलकीत सिंह, जोगा सिंह, गुरमीत सिह, गुरुपाल सिंह, रंजीत सिंह, जगन एस., देवेंद्र, सुरेंद्र, नारायण राव, दिनेश कुमार,कपिल कुमार आदि शामिल थे।