{"_id":"5ac535d74f1c1bc2618b58cf","slug":"152287382014-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता की सेवा से मिलती है आत्मिक शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता की सेवा से मिलती है आत्मिक शांति
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
निर्मल आश्रम की ओर से निर्मल ज्ञानदान अकादमी और निर्मल आई इंस्टीट्यूट के वार्षिक स्थापना दिवस पर बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें आश्रम के सेवादारों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर 124 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
खैरीकलां स्थित एनजीए और एनईआई के स्थापना दिवस पर आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर का आश्रम के श्रीमहंत बाबा राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज ने संयुक्तरूप से शुभारंभ किया। इस दौरान बाबा राम सिंह ने कहा कि मानवता की सेवा ही मनुष्य को आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि किसी का जीवन बचाने वाले रक्तदान से बड़ा कोई दूसरा दान नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि चिकित्सा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निर्मल आश्रम के सेवा कार्य निरंतर जारी हैं। चिकित्सकों की टीम में डॉ. स्वाति पुनसे, कमल साहू आदि शामिल थे। इस अवसर पर अर्जुन गुरबक्शानी, मंदाकिनी पंवार, रणवीर सिंह नेगी, ललिता कृष्णास्वामी, निर्मल आश्रम अस्पताल के प्रशासक बिक्रमजीत सिंह, करमजीत सिंह, आत्मप्रकाश, अनिल किंगर आदि मौजद रहे।