{"_id":"5ac534dc4f1c1bda618b584c","slug":"152287356818-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीज बिल्डिंग में काम करते मिले मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीज बिल्डिंग में काम करते मिले मजदूर
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
अनियमितताओं के चलते तपोवन में सील की गई एक बिल्डिंग में निर्माण कार्य शुरू होने की शिकायत मिलने पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपसचिव एवं एसडीएम ऋषिकेश हर गिरि ने बुधवार को छापा मारा। इस दौरान उन्हें बिल्डिंग में निर्माण होता मिला। उप सचिव ने मौके पर निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को हटाया और काम बंद करने के निर्देश दिए।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपसचिव एवं एसडीएम ऋषिकेश हर गिरि ने बताया कि सील इमारत में निर्माण कार्य कराए जाने की शिकायत मिल थी। छापेमारी में बुधवार को बिल्डिंग के भीतर कमरे में मजदूर काम करते हुए मिले। इस बाबत भवन स्वामी को चेतावनी जारी कर मजदूरों को हटा दिया गया है। बिना अनुमति दोबारा काम शुरू कराने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।