फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गुरुकुल कांगड़ी के कुलपति का फूंका पुतला

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गुरुकुल कांगड़ी के कुलपति का फूंका पुतला

Wed, 04 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गुरुकुल कांगड़ी के कुलपति का फूंका पुतला

विज्ञापन
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग/श्रीनगर। गढ़वाल गुरुकुल कांगड़ी विवि में एबीवीपी पदाधिकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में संगठन के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह विवि के कुलपति का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विवि में एक माह से एबीवीपी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं और सात दिनों से छात्र भूखहड़ताल पर है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने पहले बाहरी लोगों से कार्यकर्ताओं पर हमला करवाया और बाद में पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज करवाया। इसमें एबीवीपी के विश्वविद्यालय मंत्री राहुल चौधरी के सिर पर गंभीर चोट आईं। उन्होंने कहा यदि जल्द कुलपति और कुलसचिव को नहीं हटाया गया तो कार्यकर्ता प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेंगे।
गोपेश्वर में परिषद के प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी अर्जुन नेगी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों की मांग पर अपनाया जा रहा रवैया सही नहीं है। यदि शीघ्र विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर परिषद के जिला संयोजक अमित मिश्रा, नगर संगठन मंत्री प्रवीन असवाल, विपिन कंडारी, विपिन फरस्वाण, गिरीश अंकित, आयुष हटवाल, पवनेश और हिमांशु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग में भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ हाईवे के उमा देवी चौक पर हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में वंदना कुंवर, सोनिया मिश्रा, दिव्या कुंवर, विजया भट्ट, ललित कुमार, सौरभ कुमार, आकाश वर्मा, अंकित रावत, मयंक डिमरी, राहुल रावत, सचिन, रवि आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं श्रीनगर में अभाविप कार्यकर्ताओं ने गुरुकुल विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गोलापार्क में आयोजित जनसभा में अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कहा कि मामले में गुरुकुल कांगड़ी विवि प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो 28 अप्रैल से आमरण अनशन किया जाएगा।

पौड़ी में विभाग संयोजक गौरव रावत ने कहा कि संगठन छात्र हित में रिचेकिंग फीस माफ करने, शोधार्थी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने और विवि परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की मांग कर रहा है। पुतला फूंकने वालों में जिला सह संयोजक ऋषभ टम्टा, प्रवीन रावत, दीपक नेगी, मोहित रावत, सूरज पंवार व सूरज नैनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed