फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बजट के इंतजार में है पेयजल योजना का निर्माण कार्य

बजट के इंतजार में है पेयजल योजना का निर्माण कार्य

Wed, 04 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बजट के इंतजार में है पेयजल योजना का निर्माण कार्य
श्रीनगर। गांव से नगर का रूप ले रही नकोट ग्राम पंचायत के लोग आज भी जर्जर पेयजल योजना से प्यास बुझाने को मजबूर है। विभाग की ओर से वर्ष 2016-17 में नकोट सहित तीन गांवों के लिए जिला योजना में करीब 93 लाख की लागत से पेयजल योजना भी स्वीकृत करवाई गई है, लेकिन योजना पर बजट अब मुक्त न होने से निर्माण कार्य ठप पड़ा है।
विज्ञापन

विकासखंड कोट के ग्राम पंचायत नकोट की आबादी करीब बीस गुना बढ़ चुकी है, जिससे उक्त गांवों के लिए 22 वर्ष पूर्व बनी पेयजल योजना भी ग्रामीणों की प्यास बुझाने में नाकाम हो रही है। योजना पर पानी की आपूर्ति कम होने से ग्रामीणों को हैंडपंप व अलकनंदा नदी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान रजनी देवी ने बताया कि ग्रामीणों को समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला योजना के तहत वर्ष 2016-17 में नकोट, दिगोली, हरकंडी व धनचड़ा गांवों के लिए योजना स्वीकृत की गई थी, लेकिन बजट की कमी के कारण योजना पर निर्माण कार्य ठप पड़ा है। बताते है कि कार्यदायी संस्था पेयजल निगम पौड़ी को यह कार्य वर्ष 2019 तक पूरा करना है, लेकिन विभाग की ओर से निर्माण के नाम पर मात्र स्रोत से नकोट तक ही पाइप लाइन का निर्माण कार्य करवाया गया है। स्थानीय निवासी उम्मेद सिंह मेहरा, वीरेंद्र सिंह, देव सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ने योजना निर्माण की धीमी प्रगति पर आक्रोश जताया है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता पेयजल निगम शाखा पौड़ी सतेंद्रपाल सिंह का कहना है कि योजना पर बजट न मिलने से निर्माण कार्य में समस्या पैदा हो रही है। 93.10 लाख की योजना में अब तक करीब 27 लाख ही मिल पाई है। अब टैंक निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है। जैसे बजट मिलेगा आगे कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed