{"_id":"5ac505fd4f1c1ba8618b55c9","slug":"152286156918-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ पर अभद्रता का आरोप, प्रवक्ता कार्यबहिष्कार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ पर अभद्रता का आरोप, प्रवक्ता कार्यबहिष्कार पर
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत प्रवक्ताओं ने छात्र संघ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया। प्रवक्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय में अराजक तत्वों के प्रवेश को रोकने के लिए की जा रही चेकिंग के दौरान छात्र संघ के कुछ पदाधिकारियों ने प्रवक्ताओं के साथ अशोभनीय व्यवहार किया।
महाविद्यालय के अनुशासन मंडल के डा. जीसी बेंजवाल, डा. आरसी भट्ट आदि ने बताया कि महाविद्यालय में बिना परिचय पत्र के छात्र-छात्राओं का प्रवेश वर्जित है। मंगलवार को महाविद्यालय का अनुशासन मंडल गेट पर जांच कर रहा था। इस दौरान छात्र संघ के साथ कुछ बाहरी अराजक तत्व भी शामिल थे, जिन्हें महाविद्यालय में प्रवेश करने से रोका गया तो छात्र संघ की ओर से महाविद्यालय के प्रवक्ताओं (अनुशासन मंडल) के साथ अभद्रता की गई। बुधवार को महाविद्यालय के प्रवक्ताओं ने प्राचार्य डा. जेसी घिल्डियाल को ज्ञापन सौंपकर छात्र संघ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया। कार्यबहिष्कार करने वालों में डा. जीसी बेंजवाल, डा. नितिन भारद्वाज, डा. आरसी भट्ट, डा. राधा रावत, डा. कविता पाठक और डा. एचएम सिंह आदि शामिल थे। इधर छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि किसी भी प्रवक्ता के साथ अभद्रता नहीं की गई। महाविद्यालय में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज से जांच की जा सकती है। सुनील कुमार ने प्रवक्ताओं के आरोप को निराधार बताया।