{"_id":"5ac3b6684f1c1bbc618b54a6","slug":"15227756612compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरांती से महिला ने भालू को जंगल की ओर भागने पर किया मजबूर-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरांती से महिला ने भालू को जंगल की ओर भागने पर किया मजबूर-compat
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट। चारापत्ती लेने जंगल गई ग्राम पंचायत फाली की एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। भालू से बचने के लिए महिला दरांती लेकर उससे भिड़ गई। महिला ने दरांती से कई प्रहार भालू पर किए तो भालू जंगल की ओर भाग गया। हमले में महिला को चोटें आई हैं। उसका सीएचसी घाट में उपचार चल रहा है।
फाली गांव के संग्राम सिंह की पत्नी गुड्डी देवी (43) मंगलवार सुबह आठ बजे चारापत्ती लेने समीप के जंगल में गई थी। खड़पानी तोक से गुजरते हुए भालू ने गुड्डी पर हमला कर दिया। भालू से बचने के लिए महिला ने दरांती से उस पर प्रहार शुरू कर दिए। करीब पांच मिनट तक भालू और महिला के बीच संघर्ष होता रहा और बाद में भालू जंगल की ओर भाग गया। लहूलुहान गुड्डी देवी घायल अवस्था में घर पहुंची तो परिजनों ने उसे सीएचसी घाट में भर्ती कराया। महिला की पीठ पर आठ टांके आए हैं। फाली गांव के ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने वन विभाग से भालू को खदेड़ने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई है।