फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीएचसी के कर्मचारियों को एक साल से वेतन न मिलने पर भड़की डीएम...

सीएचसी के कर्मचारियों को एक साल से वेतन न मिलने पर भड़की डीएम...

Tue, 03 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी के कर्मचारियों को एक साल से वेतन न मिलने पर भड़की डीएम...
देवप्रयाग। डीएम टिहरी सोनिका ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग के संविदा कर्मचारियों को लगभग एक साल से वेतन न मिलने पर नाराजगी जताई है। गुस्साई डीएम ने अस्पताल के डीडीओ (आहरण-वितरण अधिकारी) को तत्काल वेतन भुगतान के आदेश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम सोनिका की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। उत्तराखंड निर्माण के बाद सोनिका पूर्व डीएम इंदुधर बौड़ाई के बाद तहसील दिवस मेें आने वाली दूसरी डीएम है। उन्होंने तहसील दिवस में दर्ज 52 शिकायतों का निपटारा करते हुए कहा कि अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील हो। स्वयं मौके पर जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को समझे। उन्होंने देवप्रयाग में प्रसूति केंद्र खोलने के सीएमओ को निर्देश दिए। डीएम ने लोनिवि एनएच खंड को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे भरने और प्रभावितों को तुरंत मुआवजा देने के लिए भी कहा। ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार की संगम पर सुरक्षा रैलिंग की मांग पर उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। पंतगांव और बागेश्वर के ग्रामीणों ने लोनिवि एनएच खंड की ओर से क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत करने, देवप्रयाग में वाहन पार्किंग निर्माण और राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग छात्रों ने छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायत की। डीएम ने बिजली के पोलों और बैंचों से नगर पालिका अध्यक्ष के नाम मिटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी विमला गुंज्याल, एसडीएम नुपर वर्मा, प्रभारी तहसीलदार हरिहर उनियाल, अधिशासी अभियंता नगर पालिका बीएस बिष्ट, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता जेसी भट्ट व बीडीओ विनोद नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed