फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पर्यवेक्षक के सामने दावेदारों ने ठोकी ताल

पर्यवेक्षक के सामने दावेदारों ने ठोकी ताल

Tue, 03 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पर्यवेक्षक के सामने दावेदारों ने ठोकी ताल

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। निकाय चुनावों के लिए पहुंचे भाजपा पर्यवेक्षक के सामने दावेदारों ने टिकट के लिए ताल ठोक दी है। पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा में करीब तीन महिलाओं सहित 13 दावेदारों ने टिकट के लिए दावेदारी की है। वहीं कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद के लिए कौन होगा उपयुक्त की राय पर्यवेक्षक के सामने रखी है।

भाजपा के पर्यवेक्षक और देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कंडारी ने कार्यकर्ताओं से कार्यकर्ता निजी तौर पर भी अपनी राय मुझे दे सकते हैं लेकिन इस पर कुछ कार्यकर्ता भड़क गए और खुली बैठक में रायशुमारी के लिए कहा। कंडारी ने पार्टी हाईकमान से मिले निर्देशानुसार काम करने की बात कही। इसके बाद करीब 100 कार्यकर्ताओं ने पालिकाध्यक्ष की सीट सामान्य, महिला, एससी आरक्षित और एससी महिला आरक्षित होने पर कौन होगा दावेदार पर राय रखी। इससे पूर्व बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सामान्य श्रेणी में नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, आशीष थपलियाल, बृजेश बिष्ट, चेतन मनोड़ी, मनोज पुंडीर, समीर मिश्रा, पंकज डिमरी ने टिकट के लिए दावेदारी की। महिला सीट होने पर दमयंती रतूड़ी और मनोरमा नैनवाल ने दावेदारी जताई। एससी आरक्षित वर्ग में महिपाल सोनियाल और रमेश सोनी तो एससी महिला आरक्षित होने पर पूर्व सभासद बसंती देवी ने दावेदारी की। पर्यवेक्षक विनोद कंडारी ने बताया कि गौचर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण और थराली में बैठक करने के बाद पांच अप्रैल को रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी जाएगी। मामले में अंतिम निर्णय हाईकमान को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed