{"_id":"5ac3b56f4f1c1bf5618b5403","slug":"15227754125-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम घाट पर एक साथ जली पांच चिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम घाट पर एक साथ जली पांच चिताएं
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नैनीसैंण मोटर मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना में पांचों मृतकों की चिताएं मंगलवार को संगम घाट पर एक साथ जलीं। इस दौरान हर किसी की आंखें नम रहीं। वहीं कंडारा और जस्यारा सहित कपीरी पट्टी में वाहन दुर्घटना से मातम पसरा है। टैक्सी यूनियन ने बुधवार को शोक में टैक्सियों का संचालन बंद रखने की घोषणा की है।
सोमवार को कर्णप्रयाग से नैनीसैंण जाते हुए आईटीआई के पास एक टैक्सी खड़ी चट्टान से सीधे पिंडर नदी किनारे जा गिरी थी। हादसे में चालक मनवीर सिंह, खुशहाल सिंह, सचिन कुमार तीनों निवासी कंडारा तथा देवेंद्र सिंह और कनक पुंडीर जस्यारा की मौत हो गई थी। मंगलवार को सभी मृतकों का अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान यह मंजर देखने वाले हर एक की आंखें नम थीं। वहीं कर्णप्रयाग से कपीरी पट्टी को जाने वाली टैक्सी यूनियन ने बुधवार को वाहन नहीं चलाने का निर्णय लिया है। यूनियन के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत ने बताया कि शोक में बुधवार को नैनीसैंण मोटर मार्ग की टैक्सियों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, टीका मैखुरी, लखपत लाल, विक्रम पंवार, विजेंद्र पंवार, अनिल कुमार, भगवान कंडवाल, रणवीर कंडवाल, राजेंद्र सिंह नेगी, खेमराज भंडारी, पुष्कर रावत, बृजेश बिष्ट, नीलम जुयाल और राजस्व उपनिरीक्षक हरीश पोखरियाल आदि मौजूद थे।
पूर्व सीएम और पीसीसी अध्यक्ष पहुंचे अस्पताल
वाहन दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की सूचना पर पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट सहित कई बड़े नेता कर्णप्रयाग पहुंचे और मृतकों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकार को सड़क सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने के साथ ही मृतकों के परिजनों की आवश्यक सहायता करनी चाहिए।