फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो माह बाद भी नहीं मिला मुआवजा

दो माह बाद भी नहीं मिला मुआवजा

Tue, 03 Apr 2018 01:31 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
दो माह बाद भी नहीं मिला मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। व्यासी परियोजना बांध प्रभावितों को आश्वासन के दो माह बाद भी हैवी ब्लॉस्टिंग से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का मुआवजा नहीं मिल सका है। विरोध में प्रभावित लोगों ने 23 अप्रैल से दोबारा आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। उन्होंने मांग के समर्थन में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।

कहा ब्लास्टिंग से भलेर, भदोगी और कांडोई गांव में मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई मकानों में दरारें पड़ गई है। मकान निष्प्रोज्य हो चुके हैं। कई लोगों के पास मकानों की मरम्मत तक के पैसे नहीं है। आरोप लगाया कि 26 फरवरी को आमरण अनशन के दौरान तहसील प्रशासन और जल विद्युत निगम के अधिकारियों ने उन्हें शीघ्र मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन दो माह बाद भी अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिल सका है। जल विद्युत निगम के अधिकारी उन्हें कोरे आश्वासन देकर टरका रहे हैं। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि मामले में निगम के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। ज्ञापन भेजने वालों में जीत सिंह, सुरेश नेगी, मेहर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed