{"_id":"5abff1b14f1c1bd2618b4ce7","slug":"15225286941010-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान ने पेयजल के 10 कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान ने पेयजल के 10 कनेक्शन काटे
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ ऋषिकेश। जल कर के बकाया वसूली को लेकर जल संस्थान का नगर क्षेत्र में अभियान शनिवार को भी जारी रहा। विभागीय टीम ने जल कर नहीं देने वाले आठ उपभोक्ताओं व दो सरकारी विभागों के पानी के कनेक्शन काटे और साढ़े सात लाख की राजस्व वसूली की। जल संस्थान द्वारा जल कर के बकाएदारों से वसूली को लेकर गठित टीम ने ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया। जलकल अभियंता एवीएस रावत ने बताया कि बकाया वसूली अभियान के तहत शनिवार को 10 कनेक्शन काटे गए, जिनमें आठ कनेक्शन आम उपभोक्ताओं के जबकि एक मुनिकीरेती पशु चिकित्सालय व दूसरा स्वास्थ्य विभाग फकोट का है।
इसके अलावा विभागीय टीम ने नगर क्षेत्र के अलावा तपोवन, मुनिकीरेती क्षेत्र में अभियान चलाकर सात लाख, 24 हजार का अवशेष जल कर की वसूली की। उन्होंने बताया कि रविवार को श्यामपुर, मुनिकीरेेती, ऋषिकेश नगर पालिका परिसर व जलकल कार्यालय ऋषिकेश के बिल काउंटर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए खुले रहेंगे। उन्होंने लोगों से पानी के कनेक्शन काटने की कार्रवाई से बचने के लिए जल संस्थान के विभिन्न काउंटर पर निर्धारित समय पर बिल जमा करने की अपील की है।