फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रायवाला से तपोवन और लक्ष्मणझूला से नीलकंठ तक जाम

रायवाला से तपोवन और लक्ष्मणझूला से नीलकंठ तक जाम

Sun, 01 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रायवाला से तपोवन और लक्ष्मणझूला से नीलकंठ तक जाम
ब्यूरो/ऋषिकेश। स्थानीय पुलिस और प्रशासन वीकेंड पर तीर्थनगरी में बढ़ने वाले यातायात दबाव पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त नहीं रख पा रही है। ट्रैफिक प्लान व मुकम्मल व्यवस्था का अभाव देश-दुनिया से यहां भ्रमण, तीर्थाटन के लिए पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं पर भारी पड़ रहा है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी रायवाला से लेकर तपोवन तक और लक्ष्मणझूला से नीलकंठ तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान कई इलाकों में वाहन रेंग-रेंग कर चले, जिसके कारण पर्यटकों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों वाहनों में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही हरिद्वार हाईवे पर नेपाली फार्म तिराहा से श्यामपुर रेलवे फाटक तक, नगर क्षेत्र, मुनिकीरेती व तपोवन के इलाकों में जाम लगना शुरू हो गया था। यह स्थिति दिन भर बनी रही, जिसके चलते पर्यटक वाहनों को दिनभर रेंग-रेंग कर आगे बढ़ना पड़ा। उधर थाना लक्ष्मणझूला के अंतर्गत गरुचट्टी से घट्टूगाड़ क्षेत्र तक दिन भर जाम के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह राणा, कलम सिंह राणा आदि ने बताया कि गंगा व हेंवल के तटीय इलाकों में बने बीच कैंप संचालक अपने यहां आने वाले पर्यटकों के वाहनों को लक्ष्मणझूला-कांडी नेशनल हाईवे के किनारे पार्क करा देते हैं, जिसके कारण संकरे हाईवे पर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed