{"_id":"5abff1ad4f1c1bdd618b4c4b","slug":"152252869120-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार में सीएम के ओएसडी ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार में सीएम के ओएसडी ने सुनीं समस्याएं
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/डोईवाला। लच्छीवाला वन विश्राम गृह प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने जनता की शिकायतें सुनने के लिए पहुंचना था, लेकिन व्यस्त होने के कारण ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने समस्याओं को सुना। जौलीग्रांट के पंकज रावत ने गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए आय प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्या बताई। वहीं आदर्श नगर जौलीग्रांट के राम प्रसाद थपलियाल ने सड़क निर्माण की मांग की। गौरव जोशी ने जौलीग्रांट भानियावाला संपर्क मार्ग का मुददा उठाया, तो मिल रोड के पंकज शर्मा ने मिल से उड़ने वाली खोई की समस्या बताई।
दूसरी ओर प्रेमनगर बाजार के लच्छीराम लोधी ने रेलवे स्टेशन पर बंद पड़े आरक्षण काउंटर की समस्या बताई। राजेंद्र सिंह, गुलाब सिंह और प्रवीण आदि ने सिंचाई विभाग की गूल की समस्या बताई। विजय भट्ट ने पेयजल समस्या, प्रेम पुंडीर ने तुडान मार्ग निर्माण की मांग की। झबरावाला के रणजोध सिंह ने सिंचाई की क्षतिग्रस्त नहरों के बारे में बताया। इसके अलावा तमाम लोगों ने सिंचाई, पेयजल, जंगली हाथियों की समस्याएं ओएसडी को बताई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत, भाजपा डोईवाला अध्यक्ष श्रवण प्रधान, भानियावाला मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा, नगर पालिका डोईवाला कोमल कन्नौजिया, मनवर सिंह नेगी, प्रधान गीता सावन, रोहित क्षेत्री, मनीष नेगी, ललित पंत, गौरव जोशी, बख्तावर सिंह आदि मौजूद रहे।