फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विद्युत लाइन टूटी, दर्जनों गांवों की बती गुल

विद्युत लाइन टूटी, दर्जनों गांवों की बती गुल

Sat, 31 Mar 2018 02:39 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
विद्युत लाइन टूटी, दर्जनों गांवों की बती गुल
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

33केवी की बिजली लाइन पर टहनी टूट कर गिरने से एक दर्जन से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बीते 24 घंटे से क्षेत्र में लाइट नहीं है। लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है। रोजमर्रा के काम निपटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति होने में एक से दो दिन का समय लग सकता है।
बीते बृहस्पतिवार की शाम को तेज आंधी-तूफान के बीच संठगधार के पास 33केवी की लाइन के ऊपर पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई। इससे हनोल, चातरा, चातरीगाड़, चातरा, कूपा, भट्टा, भ्यूलाड़ा, संठगधार समेत एक दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली उपकरण शोपीस बने हुए हैं। स्थानीय निवासी विजयपाल सिंह, दिनेश, धर्मानंद आदि का कहना कि क्षेत्र में लंबे समय से लाइनों की मरम्मत नहीं की गई है। इसके चलते अक्सर लाइन में फाल्ट आ जाता है। हर बार विभाग को फाल्ट दूर करने में कई दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन

एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि आंधी-तूफान से लाइन को बहुत नुकसान पहुंचा है। विकासनगर से तार और खंभे मंगाए गए हैं। एक से दो दिन के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed