{"_id":"5abea7994f1c1beb618b497f","slug":"15224444494-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान महावीर की रथयात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान महावीर की रथयात्रा निकाली
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर्व पर विकासनगर बाजार में रथ यात्रा निकाली गई। लोगों ने भगवान महावीर स्वामी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे दिगंबर जैन मंदिर में महावीर स्वामी का अभिषेक कर पूजन किया गया।
इसके बाद 11:30 बजे गाजे-बाजे के साथ भगवान की प्रतिमा रथ में विराजमान हुई।
मंदिर परिसर से शुरू हुई रथयात्रा विनोद पुन चौक, डाकपत्थर चौक, सिनेमा गली, अग्रसैन चौक, गीता भवन, मंडी चौक होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंच संपन्न हुई। कई जगह लोगों ने फूल मालाओं के साथ रथयात्रा का स्वागत किया। बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
शामली से आई भजन मंडली के भजनों पर श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर नृत्य किया। जैन समाज के सभी परिवारों ने भगवान की आरती की। रथयात्रा में सारथी के रूप में हरीश चंद जैन, कुबेर के रूप में पवन कुमार जैन, इंद्र के रूप में कंवर पाल जैन, मोहित जैन और मनोज जैन शामिल हुए। इस मौके पर विशेश्वर दयाल जैन, कौशल्या जैन, नीलम जैन, जीवन लता जैन, अलका जैन, सुशीला जैन, उमा जैन, सुनीता जैन, अनीता जैन, वंदना जैन, शशि जैन, श्वेता जैन, भावना जैन, कृष्ण लाल जैन, सुरेश जैन, विजय कुमार जैन, राज कुमार जैन, अनिल चंद जैन, रविंद्र जैन, अशोक जैन, विनोद जैन, सतीश जैन, संजीव जैन, संदीप जैन, संजय जैन, अजय जैन, आशीष जैन, अरविंद जैन, सचिन जैन, संजीव जैन, विभोर जैन आदि मौजूद रहे।