{"_id":"5abc02cc4f1c1b522a8b4755","slug":"15222711864-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में एलआईसी कर्मचारियों ने भवन के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने फेडरेशन ऑफ एलआईसी क्लास-1 ऑफिसर्स और ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से एलआईसी कर्मी वेतन पुनर्निधारण, अंतिम पेंशन विकल्प और तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांग न पूरी होने पर कर्मियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर मनजीत सिंह राय, संदीप नैथानी, पूरण सिंह नेगी, जतराम नेगी, दिनेश चौहान, सत्येंद्र चौहान गोपाल सिंह रावत, मुकेश कुमार, विपिन कुमार, नरेंद्र पटेल, निशा सिंह, रण देई, बीएस चौहान, एसएस चौहान, टीएस रावत, उमेश भट्ट, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।