{"_id":"5abc01c84f1c1b5f2a8b4738","slug":"15222709269-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर जयंती पर निकाली रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर जयंती पर निकाली रथयात्रा
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
श्री दिगम्बर जैन समाज की ओर से भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में नगर में भव्य रथयात्रा निकाली गई। बाजे गाजे के साथ निकाली गई रथयात्रा में जैन समाज के काफी लोग शामिल रहे।
बुधवार को जैन समाज से जुड़े अनुयायियों ने जैन मंदिर में सुबह सबेरे भगवान का अभिषेक व पूजन किया। पूजन के बाद नगर क्षेत्र में बाजेगाजे के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा हरिद्वार रोड स्थित जैन मंदिर से शुरू हुई और लक्ष्मण झूला रोड, क्षेत्र रोड, घाट रोड, रेलवे रोड, तिलक रोड और हरिद्वार रोड होते हुए मंदिर में संपन्न हुई।
रथयात्रा में मुख्य आकर्षण नवनिर्मित गजरथ रहा। रथ यात्रा का नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर व्यापारिक संगठनों, राजनैतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान धर्मप्रेमियों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। यात्रा के बाद मंदिर में भगवान महावीर की आरती की गई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी धर्मावलंबियों को भगवान महावीर के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर आलोक जैन, पीके जैन, राजीव जैन, राकेश जैन, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, रवि जैन, कमल जैन, अरविंद जैन, महेंद्र जैन, महेश जैन, नितिन जैन, श्रीपाल जैन, ओमपाल जैन, सुशील जैन, सचिन जैन, शैलेंद्र जैन, मयंक जैन, नवीन जैन आदि मौजूद थे।