{"_id":"5aba7ae04f1c1b3a058b78d8","slug":"15221708532-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि जंगली को डाक्टरेट की मानद उपाधि से करे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि जंगली को डाक्टरेट की मानद उपाधि से करे सम्मानित
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पर्यावरणविद जगत सिंह जंगली को हिमाचल सरकार कर ओर से सम्मानित किए जाने पर स्थानीय निवासियों ने खुशी व्यक्त की है। इस दौरान जंगली को डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करने की भी बात की गई।
जंगली को हिमालयी संरक्षण, जैव विविधता और हरियाली संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया गया है। मंगलवार को गढ़वाल विवि के मानव विज्ञान विभाग सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. वीएस चौहान ने कहा कि जैविक कृषि, पर्यावरण पूरक, पारंपरिक बागवानी जैसे विषयों पर जंगली से सलाह ली जाएगी। जिससे कि छात्र लाभान्वित होंगे। पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोडा ने कहा कि गढ़वाल विवि को भविष्य में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में जगत सिंह जंगली को डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रो. जेपी पचौरी, प्रो. एचबीएस चौहान, प्रो. पीके जोशी, डा. मोहन सिंह पंवार आदि मौजूद थे।