{"_id":"5ab95b0f4f1c1b90778b7bcf","slug":"152209717012-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म के नाम पर अधर्म नहीं होगा बर्दाशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म के नाम पर अधर्म नहीं होगा बर्दाशत
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। तीर्थनगरी में यात्रियों के लिए बनी धर्मशालाओं में आम और खास में अंतर को लेकर उपजिलाधिकारी बिफर गए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी धर्मशाला में धर्म के नाम पर अधर्म होता पाया गया, तो उसमें ताला लगा दिया जाएगा। एसडीएम ने चेताया कि वह खुद चारधाम यात्रा के दौरान धर्मशालाओं का औचक निरीक्षण करेंगे।
सोमवार को नगर पालिका सभागार में एसडीएम हर गिरि ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, यातायात और साफ-सफाई व्यवस्था आदि की जानकारी ली। एसडीएम ने धर्मशालाओं के व्यावसायिक इस्तेमाल और आम यात्रियों को कमरे मिलने में दिक्कत सामने आने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने धर्मशाला संचालकों को चेताया कि यात्रा में आम और खास में अंतर किया गया, तो वह संबंधित संचालक और धर्मशालाओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
बताया कि विभागीय अधिकारियों को सात अप्रैल तक व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद व्यवस्था में कोताही बरती गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इस अवसर पर एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला, सीएमएस डॉ. एनएस तोमर, एएई यूके गोयल, दमकल अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा, परिवहन निगम के प्रतिनिधि विपिन चौधरी, जलकल अभियंता एवीएस रावत, एसआई विनय शर्मा, त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम कंपनी से एन. श्रीनिवासन, संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, कुंवर सिंह रावत, सुधीर राय, एके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
15 से भद्रकाली में शुरू होगा चैकपोस्ट
चारधाम यात्रा के दौरान संयुक्त रोटेशन व अन्य वाहनों की चेकिंग के लिए भद्रकाली पर 15 अप्रैल से चैकपोस्ट खोला जाएगा। एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने बैठक में इसकी जानकारी दी। उन्होंने रोटेशन समिति से भी यातायात नियमों के प्रति चालकों को जागरुक करने की अपील की।
चालकों की होगी स्वास्थ्य जांच
चारधाम यात्रा पर जाने वाले संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति से जुड़े बस चालकों की स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें चालकों की आंखों व अन्य स्वास्थ्य संबंधी निशुल्क जांच व उन्हें परामर्श दिया जाएगा।
सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
एसडीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों को सड़कों से शीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यात्रा से पूर्व क्षेत्र की सभी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त और उनकी मरम्मत करने के लिए कहा है।