{"_id":"5ab7d9cf4f1c1bc1758b75fd","slug":"15219985452-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलों पर पानी के साथ सप्लाई हो रहे मिट्टी व कीड़े-मकोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलों पर पानी के साथ सप्लाई हो रहे मिट्टी व कीड़े-मकोड़े
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जोशीमठ। नगर में सप्लाई हो रही पेयजल योजना से दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। पानी में मिट्टी के साथ ही कीड़े-मकोड़े भी आ रहे हैं, जिससे लोग प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से प्यास बुझा रहे हैं। डाडों, रविग्राम, मनोहरबाग, नृसिंह मंदिर और मारवाड़ी वार्ड में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल संस्थान की ओर से पेयजल लाइन का संरक्षण नहीं किया जा रहा है।
शशि देवी, गायत्री, सुनीता, दीपा, सविता, प्रेमा और हर्षा देवी का कहना है कि अभी यह स्थिति है, तो गर्मियों में प्यास बुझानी मुश्किल हो जाएगी। पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती का कहना है कि जोशीमठ पुनर्गठन पेयजल योजना पर कार्य शुरू होना चाहिए। एनटीपीसी की ओर से जल निगम को योजना निर्माण के लिए प्रथम चरण में 35 लाख दिए गए हैं, लेकिन विभाग की ओर से योजना निर्माण की कोई कार्रवाई अभी तक पूरी नहीं की है। इधर, जल संस्थान के अवर अभियंता संदीप आर्य का कहना है कि जगह-जगह पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हुई है। जल्द ही लाइन का सुधारीकरण कार्य कर दिया जाएगा।