फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महंगाई, भ्रष्टाचार और सैनिकों की मौत को लेकर भाजपा को घेरा

महंगाई, भ्रष्टाचार और सैनिकों की मौत को लेकर भाजपा को घेरा

Sun, 25 Mar 2018 10:47 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
महंगाई, भ्रष्टाचार और सैनिकों की मौत को लेकर भाजपा को घेरा
देवाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं से थराली विधानसभा के उपचुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। पीसीसी चीफ ने कहा कि उपचुनाव की जीत के बाद प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार और सैनिकों की शहादत को लेकर भाजपा को घेरा।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में रविवार आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज महंगाई और भ्रष्टाचार आसमान पर है। सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं और प्रधानमंत्री विदेश यात्रा में व्यस्त है। कांग्रेस नेताओं ने पड़ोसी देश नेपाल और बांग्लादेश से रिश्तों में दरार, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को बंद करने, गरीब व किसानों की समस्याओं, घोषणा पत्र में एक साल में दो करोड़ लोगों को रोजगार देने और काला धन लाकर सबके खाते में 15 लाख रुपया देने की बात को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया।
विज्ञापन

सभा में महावीर बिष्ट, प्रमुख उर्मिला बिष्ट, जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, सुशील रावत, लखन रावत, देवी जोशी, प्रीतम रावत, बिजेंद्र रावत, पार्वती गड़िया, गोविंद सिंह पांगती, नंदन बिष्ट, खिलाप सिंह, हरीश भटट, दुली राम, हरेंद्र कोटेड़ी, यादव चंद्र मिश्रा, बलवंत आगरी, लीलाधर जोशी, मोहन भंडारी, कंचन बिष्ट, पुष्पा नेगी, नंदी गड़िया, कलावती परिहार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस की नीतियों पर चलाया जा रहा है देश को: हृदयेश
नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डा. इंदिरा हृदयेश ने कांग्रेस नेताओं के बलिदान का जिक्र करते हुए कहा कि देश को आजाद करने के लिए नेहरू 16 साल तक जेल में रहे। तब भाजपा के लोग अंग्रेजों के साथ खड़े रहे। आज देश को आरएसएस की नीतियों पर चलाया जा रहा है। डा. हृदयेश ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में थराली विधानसभा सीट का उपचुनाव जीतने के साथ ही प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।

सरकार की जनविरोधी नीतियों को ले जाएं जनता तक: कुंजवाल
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के कामों का मूल्यांकन करने और जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताने की अपील कार्यकर्ताओं से की। कुंजवाल ने कहा कि मनमोहन सरकार ने देश के किसानों का 73 हजार करोड़ रुपया माफ किया, लेकिन भाजपा घोषणा के बाद भी मुकर गई। जसपुर के विधायक आदेश चौहान, केदारनाथ के विधायक मानेज रावत, रानीखेत के विधायक करण माहरा ने भाजपा पर देश को बांटने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आरएसएस में भाजपा नेताओं के बच्चों की नहीं बल्कि गरीबों के बच्चों की भर्ती की जा रही है।


थराली से डा. जीतराम होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी
देवाल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने साफ किया कि थराली विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में डा. जीतराम ही पार्टी के प्रत्याशी होंगे। डा. जीतराम वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। कांग्रेस नेेताओं ने उपचुनाव में डा. जीतराम को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed