{"_id":"5ab7d6034f1c1b91778b7684","slug":"15219975732-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार हौज में घुसी, ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार हौज में घुसी, ड्राइवर की मौत
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग। देवप्रयाग-बमाणा सड़क पर पाली गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे हौज (पक्की खाल) में जा गिरी। हादसे में कार स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और पत्नी घायल हो गए। बेटे की गंभीर स्थिति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है।
रविवार सुबह लगभग साढ़े 5 बजे देवप्रयाग-बमाणा गांव सड़क पर देवप्रयाग से करीब सात किलोमीटर पहले पाली गांव के पास एक कार लगभग 10 मीटर नीचे सीधे हौज के अंदर जा गिरी। इस दुर्घटना में कार स्वामी हीरा सिंह नेगी (40) पुत्र स्व. मदन सिंह नेगी निवासी गोर्थी कांडा हाल निवास देवप्रयाग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसकी पत्नी सुषमा देवी और 10 वर्षीय पुत्र आयुष नेगी घायल हो गए।
थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि आयुष को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसे परिजन अपने साथ ऋषिकेश लेकर चले गए हैं। सुषमा का सीएचसी में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हीरा सिंह अपने परिवार के साथ किसी मंदिर में पूजा के लिए गया था, तभी देवप्रयाग लौटते समय यह हादसा हो गया।