{"_id":"5ab7d6004f1c1bc1758b75ee","slug":"15219975704-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला संत समागम के साथ आयोजित हुआ रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला संत समागम के साथ आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। संत निरंकारी मिशन की ओर से जीआईएंडटीआई मैदान में महिला संत समागम का आयोजन किया गया। समागम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे अनुयायियों ने यहां आयोजित रक्तदान शिविर में 80 यूनिट से भी अधिक रक्तदान किया।
रविवार को एसडीएम कीर्तिनगर नूपुर वर्मा ने स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में संत निरंकारी मिशन के महिला संत समागम व रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में मुख्य अतिथि कुसुम भट्ट ने ब्रह्म की प्राप्ति भ्रम की समाप्ति विषय पर कहा कि मानव जन्म केवल अपने मूल परमात्मा को जनना है। इस मौके पर विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को सतगुरू माता का मानव एकता का संदेश भी दिया गया। जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि मिशन की शाखा की ओर से आज से पहले आयोजित किए गए रक्तदान शिविरों में 600 से भी अधिक यूनिट का रक्तदान किया जा चुका है, जिससे कई लोगों की जाने बची है। कहा कि इस बार भी बाबा गुरूवचन सिंह जी महाराज के शहीदी दिवस के अवसर में 80 यूनिट से भी अधिक रक्तदान किया किया गया है, जिसको बेस अस्पताल श्रीकोट के रक्तकोष में रखा गया है। इस मौके पर मंच संचालन ज्ञान प्रचारक सविंद्र कौर ने किया जबकि निरजा पांडव, कुसुम पंत, नकोटी, पिंकी, चैता रावत, व एचएल शाह ने विचार रखे।