फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आपके बसका नहीं है, तो आप छोड़ दीजिए

आपके बसका नहीं है, तो आप छोड़ दीजिए

Sun, 25 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आपके बसका नहीं है, तो आप छोड़ दीजिए
ब्यूरो/ऋषिकेश। टिहरी की जिलाधिकारी ने शनिवार को मुनिकीरेती में आयोजित जनता दरबार में नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उपभोक्ताओं द्वारा एक के बाद एक पेयजल की शिकायतों की लंबी फेहरिस्त पर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने जल संस्थान ऋषिकेश के जलकल अभियंता को कहा कि आपके बसका नहीं है, तो छोड़ दीजिए। कहा कि मुनिकीरेती और समीपवर्ती इलाकों को टिहरी डिवीजन में शिफ्ट करने का प्रस्ताव दीजिए, हम उस पर मुहर लगा देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को मुनिकीरेती नगर पालिका सभागार में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी सोनिका के सामने लोगों ने पेयजल, विद्युत, अतिक्रमण, घरेलू उत्पीड़न आदि से जुड़ी शिकायतें रखीं। दरबार में शीशमझाड़ी, ढालवाला, चौदहबीघा और ब्रह्मपुरी क्षेत्र के लोग पेयजल किल्लत की समस्या लेकर पहुंचे, जिस पर डीएम बिफर गईं। उन्होंने जलकल अभियंता एवीएस रावत को कहा कि ऋषिकेश सब डिवीजन से टिहरी जनपद का यह क्षेत्र नहीं संभाला जा रहा है, तो संबंधित क्षेत्र को टिहरी डिवीजन में शिफ्ट करने के लिए प्रस्ताव दें।
विज्ञापन

जनता दरबार में ढालवाला में मांस की दुकानों को शिफ्ट किए जाने की मांग लेकर भी फरियादी पहुंचे। इसके साथ ही नगर पालिका के निर्माणाधीन सार्वजनिक भवनों व कूड़ा वाहन से जुड़ी शिकायतें भी जनता दरबार में रखी गई। इस दौरान पति के उत्पीड़न से तंग एक महिला ने भी डीएम से न्याय की गुहार लगाई। दोपहर 12 से करीब दो बजे तक चले जनता दरबार में कुल 26 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 24 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर लिया गया, जबकि अन्य दो समस्याओं को कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएफओ नरेंद्रनगर राहुल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी मोहम्मद आरिफ खान, नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी सौरभ चमोली, जिला शिक्षाधिकारी एसपी सेमवाल, पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार, अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय, सभासद अनुराग पयाल आदि मौजूद थे।

चारधाम यात्रा में नहीं लगेगा जाम
डीएम सोनिका ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुनिकीरेती व तपोवन क्षेत्र में चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को इस बार जाम की समस्या पेश नहीं आएगी। इसके लिए टिहरी प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया कि स्थानीय पुलिस को बदरीनाथ नेशनल हाईवे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें यात्रा के दौरान ट्रैफिक प्लान बनाने के बाबत भी निर्देश जारी किए गए हैं।


एसएचओ के जवाब पर नाराज हुई डीएम
मुनिकीरेती क्षेत्र में नेशनल हाईवे और ब्रांच रूटों पर पसरे अतिक्रमण पर जिलाधिकारी सोनिका सख्त दिखीं। उन्होंने शनिवार को जनता दरबार में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय से राजमार्ग और अन्य सड़कों पर पसरे अतिक्रमण को लेकर जवाब-तलब किया। एसएचओ की ओर से दिए गए जवाब मैडम, हम अतिक्रमण हटाते हैं और वह लोग फिर आ जाते हैं, के जवाब पर डीएम बिफर गईं। बोलीं, यह कोई जवाब नहीं है। आपकी जिम्मेदारी है कि यातायात और शांति व्यवस्था को मुकम्मल रखा जाए। उन्होंने एसएचओ को क्षेत्र से शीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed