{"_id":"5ab683894f1c1b90778b760d","slug":"15219109213-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के लिए चार छात्रों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के लिए चार छात्रों का चयन
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय उलाणा से इस वर्ष भी तीन छात्र व एक छात्रा का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है, जिसमें आदित्य सिंह गोरखा ने जिले की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में इस बार भी राजकीय प्राथमिक विद्यालय उलाणा के आदित्य सिंह गोरखा, सुमित सिंह कठैत, सुमित सिंह रावत व कोमल ने बाजी मारी है। राज्य पाल पुरस्कार से सम्मानित विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम सिंह राणा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में विद्यालय के आदित्य सिंह गोरखा ने जनपद में पहला स्थान व सुमित सिंह कठैत तीसरे स्थान प्राप्त किया है। बताया कि आदित्य सिंह का चयन सैनिक स्कूल के लिए हो चुका था, लेकिन मेडिकल में बाहर हो गया। पिछले वर्ष भी विद्यालय से 3 छात्रों का राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ था जबकि विद्यालय का एक छात्र हिमज्योति देहरादून के लिए चयनित किया गया। प्रधानाध्यापक राणा सहित सहायक अध्यापक रविंद्र बिष्ट ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।