{"_id":"5ab534e44f1c1bbf758b70df","slug":"152182525216-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद भगत सिंह के बलिदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद भगत सिंह के बलिदान को किया याद
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। आइसा छात्र संगठन ने शहीदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देश के अमर सपूत भगत सिंह के बलिदान को याद किया। कहा कि शहीदों के सपनों के भारत निर्माण के लिए जातिवाद, धर्मवाद व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ एक जुटता से राष्ट्र निर्माण में योगदान करना होगा।
शुक्रवार को गढ़वाल विवि के एसीएल हॉल में आइसा छात्र संगठन की ओर से शहीदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह पर 40 मिनट की लघु फिल्म दिखाई गई, जिसके बाद अंकित उछोली के निर्देशन में थर्ड जेंडर पर आधारित एक नुक्कड़ नाटिका ‘हम तो बोलेंगे’ का शानदार मंचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में साहित्य क्लब की ओर से खुला मंच के माध्यम से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें एक दर्जन कवियों ने देश भक्ति व अन्य कविताओं के माध्यम से जहां युवाओं में जोश भर दिया वहीं श्रृंगार व हास्य रंग की कविताओं से भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में आइसा के सचिव कपूर सिंह, उपाध्यक्ष सुबोध डंगवाल, राहुल राणा, अजय शाह, शैलजा, पंकज बिष्ट आदि ने भी विचार रखे। शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर डीएसओ छात्र संगठन की ओर से रामलीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद के संपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया।