{"_id":"5ab533304f1c1b90778b7285","slug":"15218248151-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई का कांग्रेसियों ने किया विरोध, राज्य सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई का कांग्रेसियों ने किया विरोध, राज्य सरकार का पुतला फूंका
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। गैरसैंण राजधानी को लेकर आंदोलित प्रदर्शनकारियों पर की गई पुलिस कार्रवाई का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। विरोध स्वरूप शुक्रवार को नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण राजधानी के मसले पर घिर चुकी सरकार अब बल पूर्वक आंदोलन को खत्म करना चाहती है।
कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी और पूर्व प्रवक्ता विकास जुगरान ने कहा कि सरकार को जन भावनाओं के अनुरूप शीघ्र गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने बृहस्पतिवार को गैरसैंण में आंदोलनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की जांच कर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई है। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप झिंक्वाण, पुष्पा देवी, तेजवीर सिंह, आनंद सिंह पंवार, महेंद्र नेगी, हरेंद्र सिंह, सुदर्शन शाह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।