{"_id":"5ab532194f1c1ba6768b7386","slug":"15218245366-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नंदादेवी हरियाली पूड़ा मेला हुआ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नंदादेवी हरियाली पूड़ा मेला हुआ संपन्न
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के नंदाधाम नौटी में आयोजित तीन दिवसीय नंदादेवी हरियाली पूड़ा मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। इस दौरान हार्क के निदेशक महेंद्र कुंवर को लौह पुरुष स्व. देवराम नौटियाल स्मृति सम्मान से नवाजा गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक भागचंद्र केशवानी और शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका ममता डिमरी को मेला समिति ने सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि सरकार प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक मेलों को भव्य स्वरूप देने के लिए कार्ययोजनाएं बना रही है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि इन मेलों के आयोजनों से ही परंपराएं आज भी कायम हैं। मेलाध्यक्ष भुवन नौटियाल ने कहा कि सरकार को मेलों के संरक्षण के लिए उचित सहयोग करना चाहिए। मेले में आयोजित विभिन्न स्कूलों की प्रतियोगिताओं के सामान्य ज्ञान में ओम चिल्ड्रन एकेडमी पुड़ियाणी के हैप्पी गैरोला प्रथम और प्राथमिक विद्यालय नैणी की सोनम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में हिमालय पब्लिक स्कूल कनोठ की वेदिका नेगी प्रथम और प्राथमिक विद्यालय नौटी के आशीष द्वितीय रहे। कुर्सी दौड़ में प्रावि नैणी की स्वाति प्रथम और हिमालयन स्कूल कनौठ की सिमरन द्वितीय रहीं। इस मौके पर कनिष्ठ उप प्रमुख सुभाष रावत, सुभाष नौटियाल और विनोद चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।