{"_id":"5ab3dbe94f1c1b91778b6dc0","slug":"152173693520500-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरगढ़ गांव की 500 नाली भूमि उगेगी सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरगढ़ गांव की 500 नाली भूमि उगेगी सोना
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरसैंण।
ब्लाक के हरगढ़ गांव की 500 नाली भूमि पर फलदार पौध और औषधीय पुष्पों की खेती की जाएगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को हरगढ़ में आयोजित एक समारोह में यह घोषणा की। सीएम ने कहा कि हरगढ़ को सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हरगढ़ में संचालित औद्यानिकी एवं पादप संस्थान में आयोजित समारोह में पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव की 500 नाली जमीन पर फार्म बनाकर इस सेंटर को विकसित किया जायेगा। इसमें लगभग 10 से 12 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। सेंटर में कई प्रजातियों के फलदार वृक्ष एवं औषधीय पुष्प विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जड़ी-बूटियां विकसित कर हर्बल अगरबत्ती बनाकर अच्छी आय अर्जित की जा सकती है, जिससे किसानों को नहीं बल्कि राज्य को भी लाभ पहुंचेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस सेंटर में बागवानी के लिए उत्तम प्रजाति के पौधे लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, भरसार विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. सीएम शर्मा, जिलाधिकारी चमोली आशीष जोशी, एसपी चमोली तृप्ति भट्ट, अपर सचिव डा. मेहरबान सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।
इंसेट
सीएम ने गढ़वाली में किया लोगों से संवाद
मुख्यमंत्री ने हरगढ़ में महिलाओं एवं किसानों से गढ़वाली में संवाद किया। उन्होंने किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सगंध की खेती कर किसान अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों की समय-समय पर जानकारी दी जाएं। खेती एवं बागवानी करने के लिए महिला समूहों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चकबंदी के आधार पर खेती करने पर किसानों को सुविधा होगी। हमारे पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि एवं बागवानी की अपार संभावनाएं हैं।