{"_id":"5ab3dbe04f1c1b8c778b7256","slug":"15217369268-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के लिए गुस्से में गैरसैंण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी के लिए गुस्से में गैरसैंण
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरसैंण। विधानसभा घेेराव के बाद भी स्थायी राजधानी आंदोलन की उपेक्षा किए जाने से गैरसैंणवासी अब गुस्से में है। नाराज लोगों ने जहां बुधवार को भी नैनीताल हाईवे जाम किया, वहीं बृहस्पतिवार को भारी संख्या में महिलाएं, युवा और किशोर सड़कों पर दिखे। इस दौरान गैरसैंण-गैरसैंण ही गूंजता रहा।
गैरसैंण को राजधानी बनाए जाने के लिए आंदोलन सरकार के पिछले सत्र (7 दिसंबर 2017) से ही शुरू हो गया था। तब यहां राइट टू हेल्थ के पांच सदस्यों ने आमरण अनशन शुरू किया था। हालांकि पुलिस ने पांच दिनों बाद ही रामलीला मैदान से इन अनशनकारियों को हटा दिया था। इसके बाद 12 दिसंबर से यहां क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया था। लोकतांत्रिक ढंग से राजधानी की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर बृहस्पतिवार शाम को पुलिस के बल प्रयोग करने से अब गैरसैंणवासी गुस्से में है। ब्यूरो