{"_id":"5ab024714f1c1bb0758b644c","slug":"152149335511-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकपत्थर रोड से ही संचालित होगा पेयजल निगम कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकपत्थर रोड से ही संचालित होगा पेयजल निगम कार्यालय
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
अब डाकपत्थर रोड स्थित कार्यालय से ही पेयजल निगम पुरोड़ी के कार्यालय का पूर्णकालिक संचालन होगा। इसके लिए शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिससे जनजातीय क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। अब उन्हें क्षेत्र में चल रही योजनाओं के निर्माण से जुड़ी जानकारी के लिए 45 किमी दूर विकासनगर की दौड़ लगानी पड़ेगी।
वर्ष 2003 में नवीन चकराता स्थित पुरोड़ी में जल निगम कार्यालय का निर्माण किया गया। कार्यालय संचालन के लिए हजारों रुपये प्रतिमाह की दर पर भवन भी किराए पर लिया गया। शुरुआत में किराए के भवन में ही ऑफिस चला। लेकिन वर्ष 2011 में जल वितरण को लेकर ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच उपजे विवाद के बाद कार्यालय को डाकपत्थर रोड स्थित सब डिविजन कार्यालय में शिफ्ट कर दिया गया। जिसके बाद से यहीं से कार्यालय का संचालन किया जाने लगा। दिसंबर 2017 में ग्रामीणों के हंगामे के बाद अपर सचिव ने निगम के प्रबंध निदेशक को कार्यालय को पुन: पुरोड़ी में शिफ्ट करने के निर्देश जारी कर दिए। इस बीच विभागीय अधिकारी रोजाना कोई न कोई बहाना बताकर कार्यालय को शिफ्ट करने से कन्नी काटते नजर आए। जिसके बाद अब शासन ने कार्यालय को पूर्ण रूप से डाकपत्थर रोड से संचालित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
पूर्व में चकराता स्थित पुरोड़ी में जिस जगह कार्यालय संचालित हो रहा था। वह जगह बहुत छोटा थी। नई जगह तलाशने के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर दिए गए थे, लेकिन अब शासन ने कार्यालय को डाकपत्थर रोड से ही संचालित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
- एसके बर्नवाल, अधिशासी अभियंता जल निगम